भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर अमृतसर से शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर अमृतसर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका व सांसद गुरजीत सिंह औजला मुख्य रूप से शामिल हुए। डा. वेरका और औजला पहले मंदिर में नतमस्तक हुए और बाद में शोभायात्रा के साथ अलग-अलग स्थानों पर लगे धार्मिक पंडालों में हाजिरी भरी। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

डा. वेरका ने सभी देशवासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए नैतिकता के मार्ग पर चलने की जरूरत है। सांसद औजला ने भी सभी देशवासियों को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव की बधाई है।

इस मौके पर केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर के चेयरमैन विमल कुमार, प्रधान योगराज, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, अनुसूचित जाति आयोग पंजाब के उपाध्यक्ष दीपक कुमार, डा. राजू चौहान, गायक पवन द्रविड़ और राही, बोबी चौहान, संजीव अरोड़ा, अमन शर्मा, संदीप कौशल, विकास दत्त सहित सैकड़ो की गिनती में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी