जय शिव भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM (IST)
जय शिव भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर
जय शिव भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

कमल कोहली, अमृतसर : जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। शिवलिग पर जल व अन्य पूजा सामग्री चढ़ाकर सावन माह के सोमवार को अपनी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। शिवभक्तों ने मंदिर में श्री सोमवार की कथा करके भगवान शिव का व्रत रखा। कई मंदिरों में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया और खीर पूड़े का प्रसाद वितरित किया गया। शिवाला बाग भाइया में सुबह भगवान शिव का श्री रुद्राभिषेक किया गया।

इसके उपरांत पूजा-अर्चना करके आरती की। माता शारदा महेश्वरी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। रात को शिवलिग का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर सुरेश महाजन, बलदेव राज बग्गा, संजय अरोड़ा, अश्विनी शर्मा, पंडित कन्हैया लाल व अन्य सदस्य मौजूद थे।

श्री दुग्र्याणा तीर्थ परिसर में सावन माह के हर सोमवार 12 ज्योतिर्लिंगों की जलाभिषेक यात्रा करने का सिलसिला शुरू किया है। इसके तहत सावन माह के सोमवार भक्तों ने 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की गई। पूरी परिक्रमा में भक्तों ने यात्रा करके भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। श्री दुग्र्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना शामिल थे।

वीरभान घी मंडी में भी भक्तों द्वारा शिवलिग का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रीराम दरबार टुंडा तालाब में भक्त सतनाम ढींगरा की अध्यक्षता में शिव पूजन किया गया। श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट करतार नगर की ओर से मंदिर परिसर परम संत आरती देवा जी महाराज के सान्निध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। परम संत आरती देवा जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की सावन माह में पूजा करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री शामिल थे।

मंदिर श्री काली माता गेट खजाना में परम पूज्य मनोज जी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का श्री रुद्राभिषेक किया गया। महंत जी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। श्री राम बालाजी धाम में भी शिव पूजन किया गया। अशनील महाराज ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। शिवाला बोहड़ वाला, श्री रघुनाथ मंदिर विजय नगर, गोपाल मंदिर, कश्मीर एवेन्यू, भूतनाथ घी मंडी, उच्चा शिवाला, श्री वैष्णो दरबार में अन्य मंदिरों में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

chat bot
आपका साथी