श्री गणेश महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा हांडा परिवार

अमृतसर की हैवन सिटी जीटी रोड के रहने वाले रविकांत हांडा का परिवार अमृतसर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:00 AM (IST)
श्री गणेश महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा हांडा परिवार
श्री गणेश महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा हांडा परिवार

संवाद सहयोगी, अमृतसर: अमृतसर की हैवन सिटी जीटी रोड के रहने वाले रविकांत हांडा का परिवार अमृतसर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है।

वर्ष 2006 में रविकांत हांडा का परिवार टुंडा तालाब इलाके में रहता था। उस समय उनको यह अवसर मिलता था कि जहां पर श्री गणेश महोत्सव पर पूजा अर्चना होती थी, उस जगह पर वह नतमस्तक होते थे। इस भावना के साथ वर्ष 2006 में उन्होंने अपने घर में श्री गणपति बप्पा को सुशोभित किया। श्री गणेश महोत्सव अमृतसर में मनाने का रिवाज काफी कम था। पिछले 7 वर्षों से वह हेवन सिटी में रह रहे हैं, जहां पर वह धार्मिक परंपरा के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करते हैं।

श्री गणेश चतुर्थी से पहले ही उनका परिवार खुद प्रतिमा बनाने के लिए आर्डर देने जाता है। उनका परिवार मिट्टी की बनी प्रतिमा खरीदता है और फिर इसे स्थापित करता है। दोपहर व रात को भोग लगाया जाता है तथा आरती की जाती है। परिवार के सदस्य 10 दिन तक पूरी धार्मिक परंपरा के अनुसार अपना जीवन निर्वाह करते हैं। सादा खाना खाया जाता है तथा सादे वस्त्रों में श्री गणपति की पूजा अर्चना की जाती है। 19 सितंबर को उनके परिवार की ओर से गणपति बप्पा जी को विसर्जन किया जाएगा।

रविकांत हांडा ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी महा उत्सव खुशी भरा वातावरण परिवार में पैदा करता है। परिवार को एकजुट होकर पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। सभी रिश्तेदारों व मित्रों से संबंध मजबूत होते हैं। हमें यह उत्सव घर-घर में मनाना चाहिए। इससे हमें अपने बच्चों को अपनी धार्मिक विरासत से जुड़ने का भी अवसर मिलता है। शहर में जगह-जगह गणेश महोत्सव के छठे दिन बप्पा को लगाया भोग

दूसरी तरफ श्री गणेश महोत्सव के छठे दिन वीरवार को भी भक्तों ने श्री गणपति बप्पा जी की पूजा की। आरती करके भोग लगाया गया। हैवन सिटी में रविकांत हांडा के घर में हो रही पूजा में भगत सतनाम ढींगरा मुख्य तौर शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ रजनीश, रोशन लाल व अन्य परिजन शामिल हुए। इसी तरह जगदंबे कालोनी में करवाई जा रही थी गणेश महोत्सव में समाज सेवक विनोद शर्मा मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सुरेश कुमार, रितेश कुमार शामिल थे। रजिदर नगर संदीप मलिक के घर श्री गणपति बप्पा जी की पूजा अर्चना की गई। संकीर्तन मंडलियों ने गणपति बप्पा जी का गुणगान किया। रोजाना पूजा अर्चना की जा रही है। श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर परम पूज्य संत आरती देवा जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। यह पूजा 19 सितंबर तक चलेगी। रोजाना सुबह-शाम पूजा अर्चना होगी तथा आरती करके श्री गणेश जी महाराज को भोग लगाया जाएगा। 19 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन की जाएगी। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री, बाल किशन, रविद्र कुमार, बिल्लू, वंदना, अशोक कुमार, सतीश खन्ना, अमित शर्मा, रघु शर्मा, एसके शर्मा, तोमरजीत सिंह, मनजीत सिंह शामिल थे। पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसो. के प्रधान के घर पर की पूजा

पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान अनिल खन्ना के गृह ढाब खटीका पुजारियों द्वारा पूजा की गई। सुरेंद्र बंसल के गृह में पूरी धार्मिक परंपरा के साथ श्री गणपति जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। सुनील बंसल ने कहा कि 19 सितंबर को गोबर से बनाई हुई प्रतिमाएं विसर्जन की जाएगी। पीरां वाली गली बटाला रोड में इंद्रजीत चौहान मनदीप सिंह के गृह में भक्तों ने श्री गणेश जी की छह प्रतिमा सुशोभित कीं गई है। रोजाना आरती आरती करके मोदक का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी