श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने बांटा राशन

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से 188वां राशन वितरण समारोह कश्मीर एवेन्यू में करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 07:20 PM (IST)
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने बांटा राशन
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने बांटा राशन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से 188वां राशन वितरण समारोह कश्मीर एवेन्यू में करवाया। प्रधान प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में करवाए समारोह का शुभारंभ विनोद शर्मा, कृष्ण सूरी, रामलाल शर्मा, दविंदर शर्मा ने किया। गीता जी के 12वें व श्री कृष्ण कृपा अमृतवाणी का पाठ किया। भजन गायक दविंदर शर्मा, मुनीश महाजन, नीलम व सुमन ने ठाकुर जी का गुणगान किया। श्री सनातन धर्म संकीर्तन मंडल के हितेश सोनी, जगदीश सहगल, विनोद हांडा भी मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर जेपी शर्मा, मनोज सरीन, राणा महाजन, राम दयाल महाजन, विजय गुप्ता, सतीश, कैलाश कल्हन, मुनीश आनंद, सतपाल शर्मा, ररिंजर ठाकुर, हरीश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी