पेठा फैक्ट्री में छापा, 173 किलो मिठाई सील

। दीपावली के नजदीक आते ही फूड सेफ्टी विभाग ने हलवाइयों व मिष्ठान तैयार करने वाली फैक्ट्रियों में छापामारी तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:23 AM (IST)
पेठा फैक्ट्री में छापा, 173 किलो मिठाई सील
पेठा फैक्ट्री में छापा, 173 किलो मिठाई सील

जागरण संवाददाता, अमृतसर

दीपावली के नजदीक आते ही फूड सेफ्टी विभाग ने हलवाइयों व मिष्ठान तैयार करने वाली फैक्ट्रियों में छापामारी तेज कर दी है। सोमवार को विभाग की टीम ने बटाला रोड भारत नगर स्थित पेठा फैक्ट्री में छापामारी की। इस फैक्ट्री में गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार हो रही थीं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चरणजीत सिंह ने टीम के साथ यहां पहुंचे। फैक्ट्री का फर्श टूटा हुआ था। ईंटों में पानी जमा था। मिठाइयां तैयार करने वाले कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी न था। डॉ. चरणजीत ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार 63 किलो सोनपापड़ी व 110 किलो पेठा सील कर दिया गया है। इन मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजे गए हैं। यदि जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई तो बरामद सारी मिठाइयां नष्ट कर दी जाएंगी। साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया जाएगा।

डॉ. चरणजीत ने बताया कि दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन इस फैक्ट्री में जिस ढंग से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं उससे खुशी के इस पर्व पर ग्रहण लग सकता है। ये मिठाइयां गंदे वातावरण में तैयार हो रही थीं।

chat bot
आपका साथी