सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को कांग्रेस भवन हाल बाजार शहरी कार्यालय में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:57 PM (IST)
सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को कांग्रेस भवन हाल बाजार शहरी कार्यालय में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हवन करवाया गया और राहुल गांधी की अच्छी सेहत की कामना की गई। इस मौके पर जिला शहरी कांग्रेस प्रधान जतिदर सोनिया ने कहा कि राहुल गांधी लोकप्रिय नेता हैं। वह वर्करों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। कोरोना के कारण पारिवारिक सदस्य खोने वाले परिवारों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन किट्स, दवाइयां, मेडिकल किट्स व जरूरी वस्तुएं दी जाएगी। इस मौके पर रवि शंकर, माणिक बजाज, नरेश, आशु सोनी, बलबीर सिंह, तृप्त देवी, मंजू मंडल, कांता कुमारी, गोल्डी गिल, गोबिद कुमार, सनी सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी