प्यारे लाल सेठ बने खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड के सदस्य

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ को खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड का सदस्य पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:02 PM (IST)
प्यारे लाल सेठ बने खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड के सदस्य
प्यारे लाल सेठ बने खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड के सदस्य

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ को खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड का सदस्य पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त किया गया। सेठ ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह एवं कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बोर्ड की स्थापना से खत्री एवं अरोड़ा समाज के उत्थान के लिए काम किए जाएंगे। अरोड़ा एवं खत्री समाज के सदस्यों के लिए शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मुहैया करवाए जाएंगे तथा समाज के युवकों को राज्य एवं देश के लिए सार्थक योगदान हेतु प्रेरित किया जाएगा । प्यारे लाल सेठ ने अरोड़ा एवं खत्री समाज के वयोवृद्ध लोगों से आग्रह किया है कि वह युवाओं को धार्मिक संस्कार दे और हिंदू धर्म के प्रति जागरूक करें। सेठ ने बताया की बोर्ड की जल्द बैठक कर कार्यो को जमीन स्तर पर लागू करने की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

chat bot
आपका साथी