एक सप्ताह में दूसरी वारदात: सत्संग से लौट रही एक और महिला बनी कार सवार महिला गैंग की शिकार

शहर में एक और महिला कार सवार महिला गैंग की शिकार हो गई। एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:00 AM (IST)
एक सप्ताह में दूसरी वारदात: सत्संग से लौट रही एक और महिला बनी कार सवार महिला गैंग की शिकार
एक सप्ताह में दूसरी वारदात: सत्संग से लौट रही एक और महिला बनी कार सवार महिला गैंग की शिकार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: शहर में एक और महिला कार सवार महिला गैंग की शिकार हो गई। एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है। थाना सिविल लाइन के अधीन आते इलाका लारेंस रोड के नजदीक स्थित डी मार्ट के पास एक महिला को अपना रिश्तेदार कहकर इस गैंग ने उसे कार में बिठाया और बाद में उसके हाथ से सोने की चूड़िया उतार चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच एएसआइ बलवीर कुमार कर रहे है। उनका कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

पीड़ित महिला सविता सूद ने पुलिस को बताया कि वह लारेंस रोड पर राम शरणम सत्संग सुनकर लौट रही थी। जब रिक्शा के इंतजार में खड़ी थी तो स्विफ्ट कार आकर उसके पास रुकी। कार में चालक के अलावा दो महिलाएं भी बैठी हुई थीं। महिलाओं ने उन्हें अफना रिश्तेदार होने की बात कह पहचान बताई। वह उनकी बातों में आ गईं और उनके साथ कार में बैठ गई। थोड़ी देर बाद लारेंस रोड डी-मार्ट के पास उन्होंने उसे कार से बाहर उतार दिया। कुछ देर बाद देखा तो उनके हाथों से सोने की चूडि़यां गायब थीं। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले भी हुई थी इस तरह की वारदात

इस्लामाबाद के राम नगर की सुखदेवी के साथ भी ऐसी ही घटना छह दिन पहले हुई थी। सुखदेवी माडल टाउन स्थित माता लाल देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंची थी। अभी वह मंदिर के अंदर जाने ही वाली थी कि स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। महिलाओं ने उनकी पहचान का बताकर उन्हें कार में बैठा लिया। आधा घंटा वह कार में ही बैठे रहे। इतने में एक महिला बोली कि उसे उल्टी आ रही है और दोनों कार से निकल जाओ। कार से उतरते ही देखा कि उनके हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थी। कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गिरोह

कार सवार यह महिला गिरोह कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। यह गिरोह लुधियाना, जालंधर समेतई कई जिलों में महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। खास बात यह है कि इस गैंग की महिलाएं महिला को उनसे झूठी जान पहचान बताकर उनको कार में बिठाता है और फिर कुछ ही सेकेंड में उनके हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब कर देता है। ऐसे में धार्मिक स्थल से लौटने वाली महिलाएं सावधान रहें और किसी अनजान की बातों में न आएं।

chat bot
आपका साथी