प्रदेश व्यापार मंडल ने लगाया कैंप, 175 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:48 PM (IST)
प्रदेश व्यापार मंडल ने लगाया कैंप, 175 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
प्रदेश व्यापार मंडल ने लगाया कैंप, 175 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को कटड़ा शेर सिंह दवाईयों की मार्केट में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों के लिए लगाया। इस दौरान 175 लोगों का टीकाकरण किया गया। हालांकि मंडल की ओर से वैक्सीन कैंप का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रखा था। मगर वैक्सीन लगाने वालों की भीड़ बढ़ने के कारण शाम चार बजे तक कैंप जारी रहा और मार्केट के लोग टीकाकरण के लिए पहुंचते रहे। दोपहर करीब 12 बजे थोड़ी देर के लिए कैंप को होल्ड करना पड़ा। क्योंकि वैक्सीन लगवाने के बाद करीब आधा घंटा तक डाक्टर की निगरानी में रहना होता है। मंडल के जिला प्रधान सुरेंद्र दुग्गल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के कारण लगातार केस बढ़ रहे है। ऐसे में वैक्सीन लगवानी बहुत ही जरूरी है। सरकार की हिदायतों के मुताबिक 45 साल के हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन लगवानी जरूरी है। इसी तहत मंडल की ओर से कैंप आयोजित किया गया है क्योंकि व्यापारी वर्ग काम में व्यस्त रहने के कारण अक्सर वैक्सीन लगवाने से वंचित रह जाता है।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव समीर जैन ने कहा कि कोरोना से खुद व अपने परिवार और सामाज को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। पहल दिन 175 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब 60 दिनों के बाद दूसरी डोज दी जाएगी। जैन ने सभी से अपील कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, ताकि कोरोना को खत्म किया जा सके।

chat bot
आपका साथी