शहर में बने बाथरूम पब्लिक के लिए खोले जाएं: मोहन

शिरोमणि अकाली दल प्रवासी विग हल्का दक्षिणी के प्रधान व उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के चेयरमैन मोहन कुमार ने कहा कि शहर में बनाए गए पब्लिक बाथरूम जनता के लिए खोले जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:40 AM (IST)
शहर में बने बाथरूम पब्लिक के लिए खोले जाएं: मोहन
शहर में बने बाथरूम पब्लिक के लिए खोले जाएं: मोहन

संवाद सहयोगी, अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल प्रवासी विग हल्का दक्षिणी के प्रधान व उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के चेयरमैन मोहन कुमार ने कहा कि शहर में बनाए गए पब्लिक बाथरूम जनता के लिए खोले जाएं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाए। शहर वासियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पब्लिक बाथरूम बनाए गए हैं, लेकिन वह आज तक खोले नहीं गए। शहर के रामबाग, बस स्टैंड, गुजराती बस्ती, जहाजगढ़, छेहराटा आदि क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष से बने बाथरूम सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इन्हें चालू तक नहीं किया गया। सभी बाथरूमों को ताला लगा होने के कारण खुले में गंदगी फैलाई जा रही है। नगर निगम अपनी जिम्मेवारी समझे और जल्द से जल्द बाथरूम शुरू किए जाएं।

chat bot
आपका साथी