किसानों ने छह तक बढ़ाया रोल रोको आंदोलन

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन 35वें दिन में प्रवेश कर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:13 PM (IST)
किसानों ने छह तक बढ़ाया रोल रोको आंदोलन
किसानों ने छह तक बढ़ाया रोल रोको आंदोलन

जागरण संवाददाता, अमृतसर: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन 35वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसानों ने जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर धरना देकर घोषणा की कि वे अब छह नवंबर तक अपना रेल रोको आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले पांच नवंबर को राष्ट्रव्यापी भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा।

किसान नेताओं स्वर्ण सिंह पंधेर, मेजर सिंह, गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि कैप्टन सरकार की बैठक में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री खुद से बैठक बुलाएं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बदनाम करने के लिए हर माध्यम का उपयोग कर रही है। इस दौरान हरबिदर सिंह भलाईपुर, गुरभेज सिंह, हरभजन सिंह वेरोनंगल, जोबन रूप सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार और कारापोरेट घरानो के पुतले फूंके। इसी तरह टोल प्लाजा मानांवाला में भी अजाद किसान संघर्ष कमेटी के अह्वान पर करीब दो घंटों के लिए यातायात बाधित किया गया। वहीं राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर और बुटारी रेलवे स्टेशन पर भी 30 किसान संगठनों के साझे गठजोड़ का धरना जारी रहा।

chat bot
आपका साथी