वाटर सप्लाई विभाग के ठेका कर्मचारियों ने किया सिद्धू के घर के बाहर प्रदर्शन
जल सप्लाई विभाग में काम करने वाले ठेका कर्मचारी अपनी सेवाओं को रेगुलर करने की मांग उठा रहे है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : जल सप्लाई विभाग में काम करने वाले ठेका कर्मचारी अपनी सेवाओं को रेगुलर करने की मांग उठा रहे है। प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिन भी विभागीय कामकाज ठप्प रख कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जल सप्लाई विभाग कार्यालय से रोष मार्च करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर तक पहुंचे। वहां उन्होंने अपना रोष मार्च समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकार बनाने से पहले कांग्रेस पार्टी ने ठेका कर्मचारियों की सेवाए रेगुलर करने का वायदा किया था परंतु साढे चार वर्ष से अधिक समय होने बावजूद भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई। इस लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अब अपनी सरकार पर दबाव बना कर आदेश दे कि ठेका कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया जाए।
ठेका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जगीर सिंह ने कहा कि संगठन की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार कर्मचारियों ने तीन व चार अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदर्शन किए है। संगठन के वर्कर 15 अगस्त को काले कपड़े पहन कर काली आजादी मनाएंगे। उनकी मांग है कि विभाग में आउस सोर्सिंग बंद की जाए। निजी कंपनियों को काम देना बंद करके रेगुलर कर्मचारी भती किए जाए। सभी कर्मचारियों का बीमा किया जाए। कोटेशन सिस्टम बंद किया जाए। विभाग की 3600 के करीब पोस्टें खत्म करने का फैसला रद किया जाए।