सीवरेज जाम से परेशान लोगों ने की निगम के खिलाफ प्रदर्शन

न्यू माडल टाऊन खंडवाला में पिछले एक महीने से सीवरेज बंद होने से परेशान इलाका निवासियों ने नगर निगम खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:41 PM (IST)
सीवरेज जाम से परेशान लोगों ने की निगम के खिलाफ प्रदर्शन
सीवरेज जाम से परेशान लोगों ने की निगम के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, छेहरटा : न्यू माडल टाऊन खंडवाला में पिछले एक महीने से सीवरेज बंद होने से परेशान इलाका निवासियों ने नगर निगम खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर इलाका निवासी जगदीप सिंह मोंटी, रिशी देवी, देवी रानी, जगीर कौर, सविदरजीत कौर, परमजीत कौर, जसपाल सिंह, रंगीला सिंह, राज कुमार, सरबजीत सिंह, भुपिन्दर सिंह, प्रकाश सिंह, मस्सा सिंह, सोनू, केवल कुमार, बलकार सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने बताया कि उनके इलाके में पिछले एक महीने से सीवरेज जाम होने से उनको गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है। घरों में गंदा पानी दाखिल हो रहा है। निगम की ढीली कारगुजारी कारण उनको नरक की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर निगम के जेई कुलदीप सिंह को बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती और न ही उनकी समस्या दूर करने की जहमत उठाई है।

इस संबंधी एक्सईएन निगम मंजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने जेई कुलदीप सिंह को जल्द समस्या दूर करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही इलाके की समस्या हल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी