कापी-नशा तस्कर संतोख सिंह की दस लाख की संपत्ति फ्रीज

पुलिस ने नशा तस्कर संतोख सिंह की दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:00 AM (IST)
कापी-नशा तस्कर संतोख सिंह की दस लाख की संपत्ति फ्रीज
कापी-नशा तस्कर संतोख सिंह की दस लाख की संपत्ति फ्रीज

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पुलिस ने नशा तस्कर संतोख सिंह की दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपित के खिलाफ मकबूलपुरा थाने में 27 फरवरी 2015 में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। आरोपित से चार किलो हेरोइन, नौ लाख की ड्रग मनी बरामद कर केस दर्ज किया गया था। तरनतारन जिला के सरहाली निवासी संतोख सिंह को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई थी। इसी तरह रामतीर्थ रोड निवासी सुनील कुमार उर्फ नन्नी उसके भाई कपिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति फ्रीज की गई है। आरोपितों से तीन सौ ग्राम हेरोइन, कार बरामद की गई थी।

इससे एक दिन पहले ही थाना कैंटोनमेंट की पुलिस की तरफ से हेरोइन की तस्करी करके बनाई गई 25 लाख रुपये की जायदाद को फ्रीज किया गया है। पुलिस ने गवाल मंडी के रहने वाले सुनील कुमार उर्फ नोनी बाक्सर और कपिल कुमार उर्फ पप्पल निवासी मकान नंबर 1518-12 गवाल मंडी रामतीर्थ के खिलाफ एक अप्रैल 2021 को 500 ग्राम हेरोइन, दो पिस्टल प्वाइंट 32 बोर, वरना कार और 35 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि थाना कंटोनमेंट के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और चौकी गवाल मंडी के एएसआइ सुशील कुमार ने उक्त दोनों भाईयों की जमीन को फ्रीज करवाया है। दोनों को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से बरामद वरना कार, न्यू पाल एवेन्यू रामतीर्थ रोड पर बनाई गई डब स्टोरी कोठी फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जमीन जायदाद जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी