27वां कन्यादान समागम 18 को

जागरण संवाददाता, तरनतारन : समाज सेवा को समर्पित सिटीजन कौंसिल द्वारा 27वां कन्यादान समागम 18 नवंबर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:19 PM (IST)
27वां कन्यादान समागम 18 को
27वां कन्यादान समागम 18 को

जागरण संवाददाता, तरनतारन : समाज सेवा को समर्पित सिटीजन कौंसिल द्वारा 27वां कन्यादान समागम 18 नवंबर को करवाया जाएगा। 23 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का विवाह होगा। समागम की तैयारी को लेकर सुखवंत सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। महिंदर सिंह प्रिंस, बलराज सिंह चावला, मास्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री समागम के मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. संदीप अग्निहोत्री, गुरमिंदर सिंह रटौल, कुलवंत सिंह, दर्शन कौर, यशपाल सिंह वालिया, कंवलजीत सिंह ने बताया कि सिख गुरु मर्यादा के अनुसार लड़कियों के विवाह होंगे। बरात के स्वागत के लिए तरह तरह पकवान तैयार किए जाएंगे। जोड़ों को घरेलू उपयोग का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर गुलजार सिंह भुट्टो, नरिंदर सिंह, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी