सोते रह गए पुलिस मुलाजिम, हवालात से फरार हो गया लूटपाट का आरोपित

कत्थूनंगल थाने में हवालात की कुंडी खोलकर लूटपाट का आरोपित पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:05 PM (IST)
सोते रह गए पुलिस मुलाजिम, हवालात से फरार हो गया लूटपाट का आरोपित
सोते रह गए पुलिस मुलाजिम, हवालात से फरार हो गया लूटपाट का आरोपित

जासं, अमृतसर: कत्थूनंगल थाने में हवालात की कुंडी खोलकर लूटपाट का आरोपित पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट कर दिया, लेकिन फरार आरोपित का कहीं पता नहीं लग सका। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के आदेश पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल अमृतपाल सिंह और होमगार्ड के जवान दलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पुलिस ने तरनतारन के अशके नाम के युवक को लूटपाट के आरोप में वीरवार को गिरफ्तार किया था। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया और अदालत ने अशके को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार को आरोपित अशके और तीन अन्य हवालातियों को थाने की हवालात में रखा हुआ था। उन्होंने हवालात को ताला भी नहीं लगाया था। रात के समय हवालातियों की निगरानी के लिए कांस्टेबल अमृतपाल सिंह अंदर ड्यूटी पर था और होमगार्ड के जवान दलबीर सिंह की ड्यूटी गेट पर थी। देर रात ये दोनों पुलिस कर्मी सो गए और आरोपित अशके मौके का फायदा उठाते हुए हवालात की कुंडी खोलकर फरार हो गया। बाकी के हवालातियों ने उस समय कोई शोर नहीं डाला। शनिवार की सुबह जब मुलाजिम उठे तो हवालातियों को बाहर निकाला गया तो वह फरार हो चुका था। एएसआइ अजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी