फताहपुर जेल में कैदी भिडे़, तीन घायल

फताहपुर जेल में मामूली बात पर वीरवार की रात कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। घायल हुए तीन आरोपितों को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जसविदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:06 PM (IST)
फताहपुर जेल में कैदी भिडे़, तीन घायल
फताहपुर जेल में कैदी भिडे़, तीन घायल

जागरण संवाददाता, अमृतसर : फताहपुर जेल में मामूली बात पर वीरवार की रात कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। घायल हुए तीन आरोपितों को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जसविदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने मोगा के अहाता बचन सिंह निवासी बाग सिंह का बेटा अवतार सिंह, सकतरी बाग निवासी अवतार सिंह, जरनैल सिंह, चौहला साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, अजनाला के मजी मियां गांव निवासी गुरदयाल सिंह, बुर्ज पूहला गांव निवासी बलबीर सिंह, हिम्मत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त सभी आरोपित मारपीट, नशा तस्करी और गोली चलाने के विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। वीरवार की रात आरोपितों का अपनी बैरक में मामूली बात कोर लकर विवाद हो गया। इसके बाद सभी आरोपित आपस में एक दूसरे के साथ भिड़ गए। अन्य कैदियों ने किसी तरह उन्हें छुड़वाया और घटना के बारे में जेल प्रशासन को जानकारी दी। घायल हुए गुरप्रीत सिंह, हिम्मत सिंह और बलबीर सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी