प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए महत्वपूर्ण फैसले: श्वेत मलिक

राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिदर मोदी ने देश हित में महत्वपूर्ण फैसले लेकर इतिहास रचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:44 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए महत्वपूर्ण फैसले: श्वेत मलिक
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए महत्वपूर्ण फैसले: श्वेत मलिक

जासं, अमृतसर: राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिदर मोदी ने देश हित में महत्वपूर्ण फैसले लेकर इतिहास रचा है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार आत्मसम्मान के साथ भारत की छवि विश्व में निर्णायक बनी। मलिक मोदी की दूसरी बार बनी सरकार के पहले साल की उपलब्धियां शुक्रवार को शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गिना रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान सुरेश महाजन और राजेश हनी, रीना जेटली और राजेश गिल भी उपस्थित थे।

उन्होंने मोदी सरकार 2.0 के उपलब्धियो से भरे सफलतम एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभी को बधाई दी। पर्यावरण दिवस पर बधाई दी। वहीं संघ के नेता माधव सदाशिव गोलवरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार विश्व पटल पर नेता के रूप में उभरी। लॉकडाउन से जहां कोरोना वायरस को देश में फैलने से रोका, वहीं विदेशों को भी इससे बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाखों करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज देकर देश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम की ओर लेजाने के प्रयास किए।

इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून लागू करना, स्वर्ण जाति को आरक्षण देना, जनधन योजना के खाते खोलना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि शुरू कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

chat bot
आपका साथी