श्री राम शरणम आश्रम में प्रार्थना सभा करवाई

परम पूज्य श्री भगत हंसराज जी महाराज जी की असीम कृपा से श्री राम शरणम अस्पताल एवं आश्रम रंजीत एवेन्यू में भक्तों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम में प्रार्थना सभा करवाई
श्री राम शरणम आश्रम में प्रार्थना सभा करवाई

संवाद सहयोगी, अमृतसर : परम पूज्य श्री भगत हंसराज जी महाराज जी की असीम कृपा से श्री राम शरणम अस्पताल एवं आश्रम रंजीत एवेन्यू में भक्तों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संतों ने आश्रम के परम पूज्य तिलक राज वालिया एवं अंचला वालिया की शादी की 50 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी तथा उनकी दीर्घायु के लिए ठाकुर जी से प्रार्थना की। भक्तों ने आश्रम में दीपमाला कार्य के आश्रम को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। इस अवसर पर भक्तों की प्रार्थना के उपरांत हिना ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। परम पूज्य तिलक राज वालिया की बेटी शिवानी ने गुरु मेरी पूजा भजन गायन किया। तिलक राज वालिया ने कहा कि प्रभु नाम के साथ ही समाज में समानता आती है। भगवान श्री राम ने एक आदर्श परिवार की स्थापना का संदेश दिया है। हमें अपने जीवन में प्रभु के नाम के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ शिवानी ने परम पूज्य तिलक राज वालिया तथा उनकी पत्नी अंचला वालिया को तिलक लगाया। इस अवसर पर विमल गुप्ता, संजय धवन, संजय मलिक, अरुण खन्ना, सविता दिलावरी, माधवी मेहता, अश्विनी बाली दीनानाथ, राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, विमल वर्मा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी