पावरकाम ने गर्मियों में 24 घंटे बिजली के लिए कसी कमर,

पावरकाम ने जून से शुरू होने वाले धान के सीजन व गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के मकसद से कमर कसनी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:00 AM (IST)
पावरकाम ने गर्मियों में 24 घंटे बिजली के लिए कसी कमर,
पावरकाम ने गर्मियों में 24 घंटे बिजली के लिए कसी कमर,

हरदीप रंधावा, अमृतसर

पावरकाम ने जून से शुरू होने वाले धान के सीजन व गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के मकसद से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर कार्यालय सहित अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर सर्किल में स्थापित कंट्रोल रूम व नोडल कंप्लेंट सेंटरों के मोबाइल संपर्क नंबर जारी किए किए गए हैं। वहां उपभोक्ता बिजली संबंधी अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर सकतर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पावरकाम मैनेजमेंट का मकसद अगले महीनों में बढ़ते गर्मी के प्रकोप में 24 घंटे बिजली की सप्लाई को यकीनी बनाना है। लुधियाना व मोहाली स्थित पावरकाम के नोडल कंप्लेंट सेंटरों के संपर्क नंबर 1912 के साथ-साथ विभागीय उपभोक्ता स्थानीय नोडल व कंप्लेंट सेंटरों में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।

चीफ इंजीनियर सकतर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बिजली घरों की मेंटीनेंस के साथ फील्ड में बिजली की तारों की रिपेयर हो रही है। बिजली के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को भी डीलोड करने के लिए विभाग बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगवाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसमें बार्डर जोन के अंतर्गत पड़ते 88 ट्रांसफार्मर व 255 फीडरों को डीलोड किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के नंबर जिन पर कर सकते हैं शिकायत

-बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर कार्यालय 0183-2212425 व 96461-82959

-सिटी सर्किल अमृतसर कंट्रोल रूम - 96461-13774

-सिविल लाइंस डिवीजन - 96461-13803

-हकीमां गेट डिवीजन - 96461-13283

-सिटी सेंटर डिवीजन - 96461-13249

-इंडस्ट्रिलय डिवीजन - 96461-12994

-सब अर्बन सर्किल अमृतसर के कंट्रोल रूम - 96461-13124

-ईस्ट डिवीजन के नोडल कंप्लेंट सेंटर - 96461-20143 व 96461-20144

-जंडियाला डिवीजन - 96461-20490

-सब अर्बन डिवीजन - 96461-20320

-वेस्ट डिवीजन - 96461-13220

-अजनाला डिवीजन - 96461-20384 तरनतारन सर्किल

-तरनतारन सर्किल कंट्रोल रूम - 96461-13757

-रइया डिवीजन - 96461-13686

-भिखीविड डिवीजन - 96461-21402

-पट्टी डिवीजन - 96461-13689

-सब अर्बन सर्किल तरनतारन - 96461-21229

-सिटी सर्किल तरनतारन - 96461-21163 गुरदासपुर और पठानकोट सर्किल के ये हैं नोडल कंप्लेंट सेंटर के मोबाइल नंबर

-गुरदासपुर सर्किल का कंट्रोल रूम - 96461-13588

-सिटी सर्किल बटाला - 96461-20733

-सब अर्बन सर्किल बटाला - 96461-20788

-धारीवाल डिवीजन : 96461-20852

-कादियां डिवीजन : 96461-20515

-गुरदासपुर डिवीजन - 96461-20913

-पठानकोट सिटी - 96461-20990

-पठानकोट सब अर्बन सर्किल - 96461-13627

chat bot
आपका साथी