पावरकाम कर्मियों का आंदोलन जारी, कार्यालयों में काम ठप

पावरकाम व पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:33 PM (IST)
पावरकाम कर्मियों का आंदोलन जारी, कार्यालयों में काम ठप
पावरकाम कर्मियों का आंदोलन जारी, कार्यालयों में काम ठप

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पावरकाम व पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। विभिन्न सब डिवीजनों पर कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके चलते विभाग का काम ठप है। सिर्फ बिजली सप्लाई को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए पावरकाम के इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सब स्टेशनों पर 24-24 घंटों के लिए शिफ्ट ड्यूटी निभा रहे हैं। बहुत सारे सब स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों की मदद बिजली सप्लाई को बिना किसी रूकावट चालू रखने के लिए ली जा रही है। पावर काम ज्वाइंट फोरम की अगुआई में अलग अलग सब डिवीजनों के अलग अलग श्रेणियों के कर्मचारियों की ओर से पावर कालोनी मजीठा रोड़ पर रोष प्रदर्शन किया गया।

कर्मचारी नेताओं राजेश कुमार, गुरवंत सिंह सोही, गुरबख्शीश सिंह, विशाल शर्मा, धर्म चंद व जगीर अरोड़ा की ओर से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और पावरकाम हठ वाली नीतियों को अपना रही है। 26 नवंबर से आंदोलन को पटियाला में और अधिक धार दे कर नई रणनीति एलान की जाएगी।

इस मौके पर दलबीर सिंह जौहल, बलविदर सिंह, अमनप्रीत सिह, गगनदीप सिंह, हरमनदीप सिंह, गुरजिदर सिंह, सतनाम सिंह देवीदासपुरा, दमनप्रीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी