भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम : मलिक

गुरु अर्जुन देव नगर में सीनियर भाजपा नेता सरवन नैयर की अध्यक्षता में लंगर लगाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में राज सभा सदस्य और भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष श्वेत मलिक भी उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:15 PM (IST)
भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम : मलिक
भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम : मलिक

संवाद सहयोगी, अमृतसर : गुरु अर्जुन देव नगर में सीनियर भाजपा नेता सरवन नैयर की अध्यक्षता में लंगर लगाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में राज सभा सदस्य और भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष श्वेत मलिक भी उपस्थित हुए। मलिक ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भाजपा सिर्फ मतदान लड़ने के लिए ही राजनीति नहीं करती। जब भी देश की जनता को जरूरत पड़ती है तो भाजपा और आरएसएस वर्कर सब से पहले लोगों की सेवा के लिए आगे आते हैं। भाजपा की ओर से जरूरतमंदों को राशन और दवाइयां भी बांटी गई। भाजपा की तरफ से वैक्सीनेशन कैंप भी लगाए गए। अब भी बूथ वाइज लंगर की सेवा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पहला लंगर हलका वेस्ट में गुरु अर्जुन देव नगर में लगाया गया है। सरवन नैयर भाजपा के मेहनती नेता हैं। वह पिछले 25 साल से पार्टी के साथ काम कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष और हलका वेस्ट के इंचार्ज राकेश गिल ने कहा कि भाजपा की तरफ से हलका पश्चिमी में सेवा ही संगठन के अंतर्गत यह लंगर लगाया गया है। इस मौके पार्षद अरविद शर्मा, हरविन्दर सिंह संधू, पूर्व पार्षद गुरशरन बिल्ला, भाजयुमो की पूर्व समिति के पूर्व सदस्य मुनीस सुर, भाजयुमो के जिला सचिव नितिश नैयर, गुरजीत सिंह संधू, गर्व महिद्र, रामपाल, मास्टर राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी