मालखाने में रखे 20 लाख गायब, जंडियाला थाने का मुंशी गिरफ्तार

जंडियाला थाने के मुंशी किशन चंद को मालखाने में रखे 20 लाख रुपये डकारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:54 PM (IST)
मालखाने में रखे 20 लाख गायब, जंडियाला थाने का मुंशी गिरफ्तार
मालखाने में रखे 20 लाख गायब, जंडियाला थाने का मुंशी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, (जंडियाला गुरु) अमृतसर: जंडियाला थाने के मुंशी किशन चंद को मालखाने में रखे 20 लाख रुपये डकारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपित के कब्जे से उक्त राशि बरामद नहीं कर पाई है। सब इंस्पेक्टर चरण सिंह के बयान पर बटाला स्थित आइटीआइ कालेज के पास रहने वाले किशन चंद के खिलाफ अमानत में खयानत डालने के आरोप में केस भी दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सुखविदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

डीएसपी ने बताया लगभग दो महीने पहले पुलिस ने एक कार से बीस लाख रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने तुंरत इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी थी। उक्त विभाग ने इस बाबत कार्रवाई करते हुए पैसों को एक बक्से में डालकर (माल मुकदमा) मालखाने में रख दिया था। कुछ दिन पहले दीवाली के दिनों में मालखाने की सफाई भी करवाई गई। पुलिस मुलाजिमों को भनक लगी कि मालखाने का ताला बदल दिया गया है। आला अधिकारियों तक बात पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मालखाना खुलवाया गया। अतिरिक्त थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर चरण सिंह की निगरानी में एएसआइ बलकार सिंह, कांस्टेबल हरप्रीत सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह और मुख्य मुंशी किशन चंद (आरोपित) के सामने मालखाने की चेकिग की गई। जिस बाक्स में 20 लाख रखे गए थे उस बाक्स के कुंडे टूटे हुए थे। वहीं पास में हथौड़ी और सब्बल भी पड़ी थी। डीएसपी ने बताया कि थाने में सब रखरखाव की जिम्मेदारी मुख्य मुंशी की होती है। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी