पुलिस ने शिवसेना नेता अजय सेठ को नजरबंद किया

शिवसेना भारतीय की ओर से बुधवार को भंडारी पुल पर भूख हड़ताल रखने की घोषणा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अजय सेठ सहित पार्टी के पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:49 PM (IST)
पुलिस ने शिवसेना नेता अजय सेठ को नजरबंद किया
पुलिस ने शिवसेना नेता अजय सेठ को नजरबंद किया

संवाद सहयोगी, अमृतसर

शिवसेना भारतीय की ओर से बुधवार को भंडारी पुल पर भूख हड़ताल रखने की घोषणा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अजय सेठ सहित पार्टी के पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ ने कहा पुलिस प्रशासन द्वारा शिवसेना भारतीय के शाखा कार्यालय भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाकर उनको नजरबंद कर दिया। भूख हड़ताल ना करने के लिए बातचीत की है। प्रशासन द्वारा कहा गया कि भूख हड़ताल से ला एंड आर्डर की व्यवस्था खराब हो सकती है। मौके पर पहुंचे थाना डी डिवीजन के इंचार्ज हरिदर सिंह ने एसीपी सेंट्रल प्रवेश चोपड़ा से फोन पर बात भी करवाई। अमृतसर की शांति के मद्देनजर भूख हड़ताल जो अमृतसर जिलाधीश के खिलाफ थी उसको कुछ समय के लिए कैंसिल कर दिया है। जल्द ही अमर शहीद जनरल अरुण श्रीधर वैद्य की प्रतिमा उनके बलिदान दिवस 10 अगस्त को लगाने के लिए श्री दुग्र्याणा शिवपुरी के बाहर कार्नर पर अथवा यह प्रतिमा मेरे आफिस के बाहर लगाने की जिला प्रशासन द्वारा आज्ञा प्रदान की जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित, राष्ट्रीय सीनियर उप प्रमुख कैप्टन साहिल अग्रवाल, पंजाब प्रमुख अजय ठाकरे टिकू आदि शिवसैनिक मौजूद थे। निजी फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : सांपला पूरे देश में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है। भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस को पता चल गया है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होगी। जिसके चलते कृषि कानूनों के मामले पर किसानों को कांग्रेस द्वारा गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कहना है आल इंडिया अनुसूचित जाति के चेयरमैन विजय सांपला का।

मुरादपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस के आवास पर पहुंचे विजय सांपला ने कहा कि भाजपा के वर्कर विधान सभा चुनाव लिए पूरी तैयारी में रहे। भाजपा द्वारा अपने बलबूते पर राज्य की 117 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। जिसके लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक विधान सभा हलके में इंचार्ज लगाए गए हैं। विजय सांपला ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनावी मैनिफेस्टो को रद्दी की टोकरी में फेंककर राज्य के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी-अपनी डफली बजाकर राज्य की जनता को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस ने विजय सांपला को सम्मानित करते कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार एकजुट किया जा रहा है। बैठक मौके कुलदीप सिंह बब्बू, सरबजीत सिंह साबा, हीरा हंस भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी