जेल से छूटे आरोपितों ने पुलिस कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दातर मार किया जख्मी

जेल से जमानत पर छूटे दो आरोपितों ने घरिडा थाने के अधीन पड़ते अटलगढ़ गांव में पंजाब होमगार्ड के जवान को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:21 PM (IST)
जेल से छूटे आरोपितों ने पुलिस कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दातर मार किया जख्मी
जेल से छूटे आरोपितों ने पुलिस कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दातर मार किया जख्मी

जासं, अमृतसर: जेल से जमानत पर छूटे दो आरोपितों ने घरिडा थाने के अधीन पड़ते अटलगढ़ गांव में पंजाब होमगार्ड के जवान को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने घायल रंजीत सिंह के बयान पर धनोए खुर्द गांव निवासी धर्मेद्र सिंह और हरजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआइ राजबीर सिंह ने बताया कि धर्मेद्र के खिलाफ घरिडा थाने में साल फरवरी 2020 में ड्रोन के उपकरण रखने का मामला दर्ज किया गया था जबकि हरजिंदर सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। दोनों कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटे थे।

पीड़ित रंजीत ने बताया कि पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह बाइक पर गांव अटलगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक्टिवा सवार इन दोनों आरोपितों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। रंजीत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं। आरोपितों को संदेह है कि इन मामलों में उसी ने (पीड़ित) ने पुलिस अधिकारियों को मुखबरी की थी। आरोपितों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने दातर से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया और फरार हो गए। राहगीर ने उसे रास्ते में जख्मी देख पुलिस के कंट्रोल रूम पर जानकारी दी और फिर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

chat bot
आपका साथी