नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति सील

पुलिस ने नशा तस्कर केवल सिंह निवासी दाउके गांव घरिडा की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:47 PM (IST)
नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति सील
नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति सील

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पुलिस ने नशा तस्कर केवल सिंह निवासी दाउके गांव घरिडा की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति सील कर दी है। इनमें 40-40 कनाल की दो जमीनें भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने केवल सिंह की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी ध्रुव दहिया और एसपी गौरव तुड़ा ने बताया कि केवल सिंह को घरिडा पुलिस ने 8 अक्टूबर 2015 को गिरफ्तार किया था। वह कई सालों से हेरोइन की तस्करी कर रहा था। जांच में पता चला कि उसने नशा बेचकर पहले अपने नाम पर 40 कनाल जमीन खरीदी। इसके बाद और 40 कनाल जमीन खरीदकर अपने भाई दविदर सिंह के नाम कर दी। ये दोनों जमीनें सील कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी