जश्न ए हिदी कवि सम्मलेन में कवियों का दिखा अलग अंदाज

मदर इंडिया केयर द्वारा हिदी दिवस के उपलक्ष्य पर जश्न ए हिदी कवि सम्मलेन का आयोजन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:20 PM (IST)
जश्न ए हिदी कवि सम्मलेन में कवियों का दिखा अलग अंदाज
जश्न ए हिदी कवि सम्मलेन में कवियों का दिखा अलग अंदाज

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मदर इंडिया केयर द्वारा हिदी दिवस के उपलक्ष्य पर जश्न ए हिदी कवि सम्मलेन का आयोजन करवाया गया। इसका आगाज राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस वर्चुअल कवि सम्मलेन में देश भर के विभिन्न हिस्सों से कवियित्रियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। रोड सेफ्टी के नेशनल एंबेसडर आठ वर्षीय किआरा मित्तल ने हिदी भाषा पर अनोखी कविता की प्रस्तुति की। नीरू मेहता ने भी जिस अंदाज में काव्य रचना की प्रस्तुति की, वह भी गजब ही रही। नीलम प्रभा ने हिदी की महिमा पर काव्य पाठ किया। जबकि डा. शैली जग्गी ने 'हिदी हृदयों की प्रीत लड़ी' काव्य रचना को गायिकी के साथ पेश किया, तो पूरा माहौल ही बदल गया। प्रोफेसर धीरिका शर्मा ने अपने अलग अंदाज से 'सपना बाबुल का' काव्य रचना की प्रस्तुति की। अंत में डा. ज्योत्सना सिंह ने भी हिदी भाषा पर एक रचना की पेशकारी दी। कार्यक्रम की संचालक डा. आत्मजीत कौर ने बढि़या ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। मदर इंडिया केयर ने राष्ट्र भाषा को सम्मान देने के मकसद से आयोजित कार्यक्रम की श्रोतागणों ने खूब सराहना की।

chat bot
आपका साथी