देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं ला रही मोदी सरकार: अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल शनिवार को गुरुनगरी में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:00 AM (IST)
देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं ला रही मोदी सरकार: अग्रवाल
देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं ला रही मोदी सरकार: अग्रवाल

जासं, अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल शनिवार को गुरुनगरी में पहुंचे। वह भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सह-संयोजक सीए संजय कपूर की ओर से लिखी अपनी काव्य रचना प्रेरणा किताब का विमोचन करने आए थे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने वर्ष 2022 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए प्रदेश की कैप्टन सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी भी भले ही पंजाब में अपनी दावेदारी पेश कर रही है, मगर दिल्ली में अरविद केजरीवाल और उनकी टीम ने जिस तरह काम किया है, उससे आम लोग परेशान हैं। केजरीवाल ने सस्ती बिजली का माडल देकर 54 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज चढ़ा दिया है। ऐसा ही पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर किया था। उसने 1.25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ाया था जिसे अब मोदी सरकार उतार रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रही हैं। पांच नई पालिसी लाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही चीन को जिस तरह भारत सरकार ने मात दी है, उससे चीन पूरी तरह तिलमिला उठा है, क्योंकि चीन से होने वाले इंपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे भारत आत्म निर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हक में है। मगर राज्य की मौजूदा सरकार उन्हें गुमराह कर रही है। रेलवे, पानी और हवाई के रास्ते ट्रांसपोर्ट बढ़ाने के लिए पालिसी बन रही

अग्रवाल ने बताया कि भारत में 65 प्रतिशत सरफेस ट्रांसपोर्ट है जहां ट्रकों से माल पहुंचाया जाता है। इसे रेलवे, पानी और हवाई के रास्ते ट्रांसपोर्ट बढ़ाने के लिए पालिसी बन रही है। इससे ट्रांसपोर्ट बहुत ही सस्ती हो जाएगी और इस पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पालिसी, ई-कामर्स कंपनी, लाजिस्टिक पार्क का काम पाइपलाइन में है। इसके अलावा मोदी सरकार ने जल-जीवन मिशन चलाया है। 2019 तक केवल दो करोड़ घरों को नल से पानी दिया जाता था जबकि पिछले दो सालों में भाजपा ने तीन करोड़ नए घरों को नल के जरिए पानी पहुंचा दिया है।

chat bot
आपका साथी