दमदमी टकसाल के प्रवक्ता ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी को मजबूत बनाना चाहिए

दमदमी टकसाल के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ने कृषि कानूनों को रद करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM (IST)
दमदमी टकसाल के प्रवक्ता ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी को मजबूत बनाना चाहिए
दमदमी टकसाल के प्रवक्ता ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी को मजबूत बनाना चाहिए

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष व दमदमी टकसाल के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ने कृषि कानूनों को रद करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने हिदू-सिख एकता के नए अध्याय की शुरुआत की है। कृषि कानून रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे किसान आंदोलन को कुछ शक्तियां देश में विवाद पैदा करने व हिदू-सिख एकता को प्रभावित करके हालात को खराब करने की कोशिशों में लगे हुए थे। परंतु प्रधानमंत्री ने इस तरह की साजिशों को भांपते हुए कृषि कानूनों को रद कर हिदू-सिख एकता को मजबूत बनाने का कदम उठाया है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के दौरान ही सिख विरोधी शक्तियों और सिखों का कत्लेआम करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे बंद किया गया है। विदेशी सिखों की काली सूची को भी खत्म किया गया। अफगानिस्तान में सिखों को बाहर निकलने में भी प्रधानमंत्री ने पहल की है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत बनाना चाहिए।

प्रो. सरचांद ने कहा कि किसानी आंदोलन को विदेश में बैठी कुछ भारत विरोधी शक्तियां हिदू बनाम सिख और सिख बनाम भारत सरकार बनाने में लगी हुई थी। इस एजेंडा को लागू करके यह शक्तियां अपने गुप्त राजनीतिक एजेंडा को लागू करने में लगी हुई थीं ताकि देश मे अस्थिरता पैदा की जा सके। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की हिदू व सिख एकता में ही है। परंतु कुछ शक्तियों को एक एकता पसंद नही है। कृषि कानून रद करके प्रधानमंत्री ने देश में पैदा होने वाली असुरक्षा की भावना को खत्म कर दिया है।

chat bot
आपका साथी