जीएनडीयू में खोखा लगाने की दी इजाजत, विद्यार्थियों ने उखाड़ा

पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर बनी गुरु नानकयूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM (IST)
जीएनडीयू में खोखा लगाने की दी इजाजत, विद्यार्थियों ने उखाड़ा
जीएनडीयू में खोखा लगाने की दी इजाजत, विद्यार्थियों ने उखाड़ा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर बनी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बुधवार को सिगरेट, पान-बीड़ी का खोखा लगा दिया गया। चौरसिया पान भंडार नाम से इस खोखे को आ‌र्ट्स ब्लाक की कैंटीन के बाहर लगाया जा रहा था। खोखा लगाने की इजाजत सहायक रजिस्ट्रार जनरल दफ्तर से जारी हुई थी। जब विद्यार्थियों ने खोखा लगते देखा तो मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और साथ ही वीसी दफ्तर को भी घेर लिया। वहीं विद्यार्थियों ने खुद ही खोखे का सामान भी उखाड़ दिया। विद्यार्थियों के विरोध के बाद खोखा मालिक अपना सामान लेकर मौके से चला गया।

दूसरी तरफ रजिस्ट्रार केएस काहलों ने कहा कि पान का खोखा लगाने की बात पूरी तरह से झूठी है। यहां पर एक भारत-पाकिस्तान युद्ध पर एक फिल्म की शूटिग चल रही है। शूटिग के सेटअप के दौरान ही यह खोखा लगाया गया था। जबकि इस तरह से किसी को भी खोखा लगाने की आज्ञा नहीं दी गई है। जैसे ही पता चला था तो तुरंत मौके पर सुरक्षा कर्मियों ने पहुंच कर सारा सामान हटा दिया था।

हैरानी की बात यह है कि जिस यूनिवर्सिटी में नशे से दूर रहने और अच्छी आदतें डालने की बात सिखाई जाती है। वहीं के प्रबंधनों की ओर से पान का खोखा लगाने की इजाजत दे डाली। मामले पर वीसी जसपाल सिंह संधू व अन्य अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली और कुछ भी रिएक्ट नहीं किया। गौर हो कि आए दिन जीएनडीयू प्रबंधकों की ओर से अपनी बड़ी उपलब्धियां गिनाई जाती है। जीएनडीयू के वीसी का जवाब, रजिस्ट्रार से करें बात : वीसी

जीएनडीयू के वीसी जसपाल सिंह संधू ने खुद को मामले से पूरी तरह से अंजान बताया। उन्होंने कहा कि इस बारे में रजिस्ट्रार से बात की जानी चाहिए। वीसी के जवाब से ऐसा भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसे उनसे निचले अधिकारी बिना पूछे खुद ही सभी फैसले ले लेते हैं।

chat bot
आपका साथी