क्राइम को रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : डीएसपी हरिदर

महानगर में बढ़ रही लूट की वारदातों पर रोक लगाने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी हैं क्योंकि पुलिस व लोगों के सही तालमेल से क्राइम को रोका जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST)
क्राइम को रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : डीएसपी हरिदर
क्राइम को रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : डीएसपी हरिदर

संवाद सहयोगी, वेरका : महानगर में बढ़ रही लूट की वारदातों पर रोक लगाने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी हैं, क्योंकि पुलिस व लोगों के सही तालमेल से क्राइम को रोका जा सकता है। उक्त शब्दों का प्रगटावा पीपल फार ह्यूंमन राइटस के कार्यालय में चीफ चरनजीत सिंह चेतनपुरा की अगुआई में हुई बैठक के दौरान डीएसपी हरिदर सिंह गिल ने किया। चेतनपुरा ने कहा कि अगर पुलिस के कार्यो में राजनीतिक नेताओं की दखलअंदाजी न हो तो हरेक वर्ग के व्यक्ति को इंसाफ मिल सकता हैं।इस मौके पर डा. निर्मल सिंह, हरजोत सिंह, राजिंदर कौर, कार्तिक शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी