घरों में आ रहे गंदे पानी से लोग परेशान

वार्ड नंबर 79 के मास्टर बुआ सिंह के इलाके में पिछले कई महीनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:25 PM (IST)
घरों में आ रहे गंदे पानी से लोग परेशान
घरों में आ रहे गंदे पानी से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, छेहरटा : वार्ड नंबर 79 के मास्टर बुआ सिंह के इलाके में पिछले कई महीनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है। वहीं वासियों की तरफ से अधिकारियों को बताने के बाद भी हल नही हुआ। जिसके चलते क्षेत्रवासियों ने शनिवार को नगर निगम और इलाका पार्षद खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इलाका निवासी जसबीर कौर, मंजीत कौर, इंद्रजीत कौर, सुखविदर कौर, सुखबीर कौर, कुलवंत कौर, कश्मीर कौर आदि ने बताया कि इलाके के लोग गंदा पानी पीने से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन न ही निगम और पार्षद इस तरफ कोई ध्यान दे रहे है। वहीं क्षेत्र वासियों ने मेयर करमजीत सिंह रिटू और हलका विधायक डा. राज कुमार वेरका से अपील की है कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि गंदे पानी की समस्या का हल जल्द न किया गया, तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस संबंधी पार्षद पति स्वराज सिंह ढिल्लों ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वार्ड उनका परिवार है यदि इलाके में किसी तरह की कोई समस्या है तो वह उसे पहल के आधार पर हल करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी