222 केंद्र रहे बंद, 45 से अधिक आयु के लोगों को नहीं लगा टीका

बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा टीकाकरण अब लोगों को रुला रहा है। रविवार को 235 सेटरों में से सिर्फ 13 में टीकाकरण हुआ और बाकी 222 केंद्रों में वैक्सीन नहीं लगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:30 AM (IST)
222 केंद्र रहे बंद, 45 से अधिक आयु के लोगों को नहीं लगा टीका
222 केंद्र रहे बंद, 45 से अधिक आयु के लोगों को नहीं लगा टीका

जागरण संवाददाता, अमृतसर : बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा टीकाकरण अब लोगों को रुला रहा है। रविवार को 235 सेटरों में से सिर्फ 13 में टीकाकरण हुआ और बाकी 222 केंद्रों में वैक्सीन नहीं लगी। इनमें जिले के बड़े अस्पताल सिविल अस्पताल, गुरुनानक देव अस्पताल, ईएसआइ अस्पताल व पांचों सैटेलाइट अस्पताल भी शामिल हैं। 13 सेंटरों में कुल महज 1486 लोगों को डोज लगी। इनमें 300 डोज श्रमिकों को, जबकि 979 डोज 18 से 44 आयु वर्ग के बीमारियों से पीड़ित युवाओं को लगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों के 207 पारिवारिक सदस्यों को भी वैक्सीन लगाई गई।

जिले में कोविशील्ड की सिर्फ 50 डोज शेष हैं। सिविल सर्जन कार्यालय स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर में कोविशील्ड की एक भी डोज नहीं बची। कोवैक्सीन का स्टाक 5430 है। सरकारी आदेश के अनुसार देखा जाए तो एक दिन में दस हजार लोगों को वैक्सीन लगनी चाहिए, पर अमृतसर में प्रतिदिन एक हजार या 1200 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन का स्टाक न भेजने जाने की वजह से स्थिति जटिल बनी है। राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों व 18 से 44 आयु वर्ग तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 45 से अधिक आयु के लोग प्रतिदिन वैक्सीन सेंटरों के बाहर खड़े होकर सरकार को कोसते हुए घरों को लौट रहे हैं। अजनाला और बाबा बकाला अस्पतालों में इंस्टाल होंगे वेंटिलेटर

सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह के अनुसार कोरोना की बढ़ती तीव्रता को मद्देनजर रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बाबा बकाला व अजनाला सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर्स इंस्टाल किए जाएंगे। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन को इसके लिए डिमांड भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त दोनों अस्पतालों में आक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है।

chat bot
आपका साथी