जोड़ा फाटक में व्यक्ति ने की खुदकुशी

पुलिस थाना मोहकमपुरा के क्षेत्र कृष्णा नगर जोड़ा फाटक में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति नेद्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST)
जोड़ा फाटक में व्यक्ति ने की खुदकुशी
जोड़ा फाटक में व्यक्ति ने की खुदकुशी

संवाद सहयोगी, वेरका : पुलिस थाना मोहकमपुरा के क्षेत्र कृष्णा नगर जोड़ा फाटक में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति नेद्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गुलजार सिंह गोल्डी के रूप में हुई हैं।

थाना मुखी सुखदेव सिंह व एएसआइ कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मृतक की पत्नी रितु उर्फ काजल ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को उसका पति काम से वापस आया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रविवार की प्रात: उसकी लड़की जब अपने पिता को उठाने के लिए गई तो उनका शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रितु उर्फ काजल के बयान पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी