व्यापार व उद्योग से जुड़े लोगों को सोशल सिक्योरिटी देने पर जोर

देश के निर्माण में व्यापार व उद्योग से जुड़े लोग अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे लोगों के लिए कोई सोशल सिक्योरिटी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM (IST)
व्यापार व उद्योग से जुड़े लोगों को सोशल सिक्योरिटी देने पर जोर
व्यापार व उद्योग से जुड़े लोगों को सोशल सिक्योरिटी देने पर जोर

संस, अमृतसर: देश के निर्माण में व्यापार व उद्योग से जुड़े लोग अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे लोगों के लिए कोई सोशल सिक्योरिटी नहीं है। देश की सरकारों को 60 साल की उम्र के बाद व्यापार व उद्योग से जुड़े लोगों को पेंशन लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए। हर परिवार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगार भत्ता जैसी सुविधाएं देने का प्रबंध करना चाहिए। ये बातें अमृतसर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करवाए समारोह में पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अनिल कपूर ने कहीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस समय ई-कामर्स माडर्न ट्रेड व एफडीआइ को बढ़ावा दे रही है। इससे देश का उद्योग प्रभावित हो रहा है। सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी है। परंतु कारोबारियों को कोई भी राहत नहीं दे रही। ऐसी स्थिति में देश में रोजगार कम होते जा रहे हैं। अगर देश का व्यापार व उद्योग प्रफुल्लित होगा तो बेरोजगार नौजवानों को नौकरी मिल सकती है। सरकार को हेल्थ इंश्योरेंस अस्पताल तथा देश की उन्नति की तरफ ध्यान देना चाहिए न कि बड़े घरानों को खुदरा बाजार में धकेलने की योजना बनानी चाहिए। यदि सरकार ने माडर्न ट्रेड एफडीआइ पर अंकुश न लगाया तो देश का हर व्यापारी सरकार के खिलाफ खड़ा होकर संघर्ष करने पर मजबूर हो जाएगा। सरकार बड़े घरानों में खुदरा बाजार को भी धकेल रही है। इससे छोटे कारोबारी बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। यदि स्थिति ऐसी रही तो देश बड़े घरानों का गुलाम हो जाएगा। लोग भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। खुदरा बाजार को प्रफुल्लित करने पर ध्यान दे सरकार

आल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट डिविजन फेडरेशन के विजय नारायण पुरे ने वर्तमान चुनौतियों के बारे में कारोबारियों से बातचीत की। इस अवसर पर पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव आरएस टार्जन ने कहा कि सरकार को खुदरा बाजार की तरफ ध्यान देना चाहिए। बड़े घरानों को छोड़कर खुदरा बाजार के लिए ऐसी रणनीति बनानी चाहिए जिससे हर वर्ग को राहत मिल सके। एसोसिएशन के सचिव दिनेश आहूजा व महासचिव अमृतपाल सिंह विक्की ने एसोसिएशन के कार्यो संबंधी विस्तृत जानकारी दी। पंजाब सरकार व्यापारियों के साथ : ओपी सोनी

इस दौरान मुख्य तौर पर पहुंचे पंजाब के डिप्टी मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के साथ है। उनको डिप्टी सीएम का जो सेवा करने का मौका मिला है, इस दौरान वह पंजाब के उद्योग व्यापार को प्रफुल्लित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पंजाब का विकास होगा तो देश का विकास होगा। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, चेयरमैन हीरालाल, राणा महाजन, कौशल गंभीर, मनीष जैन, अविनाश शर्मा, संजय कपूर, अमृत पाल सिंह, दिनेश आहूजा व अन्य सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी