पार्टिशियन म्यूजियम को विश्व के बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट का खिताब मिला

टाउन हाल इमारत में बने पार्टिशियन म्यूजियम को विश्व के बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट का खिताब मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:00 AM (IST)
पार्टिशियन म्यूजियम को विश्व के बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट का खिताब मिला
पार्टिशियन म्यूजियम को विश्व के बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट का खिताब मिला

जागरण संवाददाता, अमृतसर: टाउन हाल इमारत में बने पार्टिशियन म्यूजियम को विश्व के बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट का खिताब मिला है। यह खिताब यूके की संस्था ब्रिटिश गिल्ड आफ ट्रैवल राइटर्स इंटरनेश्नल (बीजीटीडब्ल्यू) की ओर से दिया गया। कोविड के कारण इस संस्था ने आनलाइन बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की घोषणा की है। हालांकि विश्व भर से 500 से ज्यादा पर्यटन स्थलों की इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन हुई थी। बावजूद इसके पार्टिशियिन म्यूजियम को ही बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट चुना गया। इसके लिए विश्व भर के अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों का विभिन्न तरह से मापदंड किया गया। आखिरी चरण में पार्टिशियन म्यूजियम के अलावा मैकोन म्यूजिक ट्रेल इन जार्जिया, दि मिचिनोकू कोस्टल ट्रेल इन होंशू जापान, दि नेलसन मंडेला कैप्चर साइट म्यूजियम एंड विजिटर सेंटर इन होविक साउथ अफ्रीका, रमेंडो पोर ला पैज-फटिग फार पीस इन कोलंबिया और स्कोटरा हेरिटेज प्रोजेक्ट इन द गल्फ आफ एडन शामिल थे। मगर बीजीटीडब्ल्यू के 260 सदस्यों ने पार्टिशियन म्यूजियम को वोट देकर बेस्ट खिताब के लिए नवाजा। इन कारणों से मिला बेस्ट टूरिस्ट प्रोजेक्ट का खिताब

पार्टिशियन म्यूजियम की शुरुआत 17 अगस्त 2017 में की गई थी। औसतन रोजाना यहां पर दो हजार लोगों की फुटफाल रहती है। हर साल छह लाख से ज्यादा टूरिस्ट म्यूजियम देखने के लिए आते हैं। पिछले चार साल में 21 लाख के करीब टूरिस्ट म्यूजियम में विजिट कर चुके हैं। इसके अलावा म्यूजियम में रखे गए दस्तावेज, बंटवारे से पहले की चीजें, शहीदों से संबंधित किताबें व दस्तावेज, कांतिक्रारियों से संबंधित कई एतिहासिक सामान व दस्तावेज काफी अहम हैं। इसी तरह लगातार स्कूल के बच्चों की एक्टिविटी करवाई जाती है। पूरे विश्व से अलग-अलग स्कूलों के बच्चे यहां पर हर साल आते है और इतिहास के बारे जानकार काफी प्रभावित होते हैं। इनी सभी वजहों के कारण म्यूजियम को बेस्ट टूरिस्ट प्लेस का खिताब मिला है।

chat bot
आपका साथी