विधानसभा हलका उत्तरी की पंचायतों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विधानसभा हलका उत्तरी की सारी पंचायतों ने मंगलवार को मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:13 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:13 PM (IST)
विधानसभा हलका उत्तरी की पंचायतों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विधानसभा हलका उत्तरी की पंचायतों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, अमृतसर: विधानसभा हलका उत्तरी की सारी पंचायतों ने मंगलवार को मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पत्रकारों से शिरोमणि अकाली दल के संयुक्त सचिव राजेश रैना ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 2017 में भी कांग्रेस ने लोगों से फार्म भरवाकर उनकी भावनाओं के साथ जो खिलवाड़ किया था उसको फिर से दोहराने की कोशिश की जा रही है।

गावों में कैंप लगाकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैना ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगभग पिछले एक महीने से जनता के साथ बड़े-बड़े लुभावने वादे कर रहे हैं परंतु प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल सरकार बनने से लेकर अब तक खजाना खाली होने की बात कहते रहे हैं, वह अब मौन व्रत पर चले गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही लुभावनी घोषणाओं पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। उत्तरी विधान सभा की पंचायतों के सारे सरपंचों ने मिलकर अपने पंचायतों के अधीन रहने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वो फार्म भरने से पहले मौजूदा सरकार से 2017 में पुराने भरे हुए फार्मो का हिसाब लें।

इस अवसर पर कमल बंगाली, पवन कुमार हैप्पी, मनदीप रंधावा, सुखदेव हनेरियां, जसप्रीत सिंह, नवदीप सिंह, हरपाल सिंह सग्गू, अजय अरोड़ा, शमशेर सिंह, धर्मवीर शर्मा, सुखजीवन सिंह, मनप्रीत, राकेश कुमार शर्मा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी