बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से धान की फसल खराब

शनिवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण मजीठा में धान की फसल को नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:48 PM (IST)
बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से धान की फसल खराब
बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से धान की फसल खराब

संवाद सहयोगी, मजीठा, अजनाला : शनिवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण मजीठा में धान की फसल को नुकसान हुआ है। खेतीबाड़ी विकास अधिकारी मजीठा डा. हरजिदर सिह ने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। बासमती 1121 की फसल के दाने जमीन पर गिर गए है। मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सेम फली का नुकसान हुआ है। साथ ही पलमन धान की फसल की कटाई चल रही है। वह कटाई लेट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नमी वाला मौसम होने के कारण धान में नमी तो पहले ही नहीं कम हो रही बारिश व ओलावृष्टि से धान की नमी और बढ़ जाएगी। इससे किसानों की फसल सरकार की ओर से खरीदी नही जाएगी। इस तरह उन्होंने बताया कि इस बेमौसमी बरसात से किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से धान की खरीद के लिए नमी की शर्त नरम करने की मांग की है। दूसरी तरफ दाना मंडी मजीठा में सरकारी खरीद किया हुआ धान खुले आसमान में रखा हुआ है।

उधर, अजनाला में शहर में जहां हल्की बूंदाबांदी के बीच तेज हवाएं चलीं, वहीं अजनाला कस्बे में भारी बरसात के बीच ओलावृष्टि हुई। मेन बाजार की सड़क पर तकरीबन दस मिनट तक ओलावृष्टि हुए।

chat bot
आपका साथी