कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष : हेमंत पिकी

भाजपा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मेहरा पिकी ने कहा कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल कोरोना वैक्सीन को लेकर देश की जनता को गुमराह कर उनकी जिदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST)
कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष  : हेमंत पिकी
कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष : हेमंत पिकी

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भाजपा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मेहरा पिकी ने कहा कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल कोरोना वैक्सीन को लेकर देश की जनता को गुमराह कर उनकी जिदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही राम-बाण उपाय है। वैक्सीन पर भ्रम फैलाने वाले कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एक ही नहीं बल्कि दो-दो कोरोना वैक्सीन का निर्माण हुआ है यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते ही कोविड जैसी महामारी का मुकाबला किया जा सका है। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का मुख्य उद्देश्य सबकी स्वास्थ्य की रक्षा करना और सबका साथ सबका विकास करना है। दिसंबर 2021 तक देश के सभी लोगों को निश्शुल्क टीकाकरण की योजना है। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून को की गई। इस अभियान के लिए भाजपा परिवार को एकजुट होकर देश में टीकाकरण अभियान को सफल बनाना है, इसके लिए मंडल स्तर तक टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवक की तीन सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी