नवजात की जीएनडीएच में मौत, पिता छोड़कर चला गया

एक दिन के बच्चे को मौत के बाद उसका पिता उसे अस्पताल में ही छोड़कर चल गया। एक दिन पहले गांव मियांविड में जन्मे इस बच्चे को गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM (IST)
नवजात की जीएनडीएच में मौत, पिता छोड़कर चला गया
नवजात की जीएनडीएच में मौत, पिता छोड़कर चला गया

जागरण संवाददाता, अमृतसर : एक दिन के बच्चे को मौत के बाद उसका पिता उसे अस्पताल में ही छोड़कर चल गया। एक दिन पहले गांव मियांविड में जन्मे इस बच्चे को गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बदनसीब की मौत के बाद अपने के हाथों का स्पर्श भी नसीब हुआ है।

गांव मियाविड में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी बीते मंगलवार को हुई। महिला ने लड़के को जन्म दिया। बच्चा कमजोर था। उसे सांस लेने में तकलीफ भी थी। मियांविड अस्पताल के डाक्टरों ने उसे गुरुनानक देव अस्पताल स्थित पीडिएट्रिक वार्ड में ले जाने को कहा। शिशु का पिता व एक महिला बच्चे को लेकर जीएनडीएच पहुंचे और उसे पांचवीं मंजिल स्थित वार्ड में एडमिट करवा दिया। यहां डाक्टरों ने उसे वार्मर मशीन में रखा। मंगलवार की देर रात शिशु ने दम तोड़ दिया। डाक्टर यह बात उसके पिता को बताना चाहते थे, पर काफी तलाशने के बाद भी वह मिला नहीं। इसी दौरान एक दर्जा चार कर्मचारी ने बताया कि शिशु का पिता व वह महिला तो शिशु को यहां दाखिल करवाकर ही निकल गए थे। डाक्टरों ने इस बात की जानकारी अस्पताल स्थित पुलिस गार्द में दी। इंचार्ज एएसआई दविदर सिंह ने बताया कि हम मियांविड अस्पताल में संपर्क कर रहे हैं। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मियांविड अस्पताल से उसके माता-पिता के बारे में जानकारी ली जा रही है। परिजनों को कल बुलाकर बच्चा सुपुर्द किया जाएगा। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उन्होंने बच्चे को यहां क्यों छोड़ा।

chat bot
आपका साथी