आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक गिरफ्तार

। डी डिवीजन थाने की पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के एक मामले में गेट हकीमां निवासी विपन कुमार को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:11 AM (IST)
आत्महत्या के लिए उकसाने के  मामले में एक गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर

डी डिवीजन थाने की पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के एक मामले में गेट हकीमां निवासी विपन कुमार को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले का मुख्यारोपित पार्षद का भतीजा अंकुश ढींगरा और दीपक कुमार पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन महीने पहले इशु अरोड़ा आत्महत्या मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया। वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित अपने-अपने घरों में थे। कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। गेट हकीमा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे इशु ने उक्त आरोपितों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपितों ने कुछ अष्टाम और खाली दस्तावेजों पर उनके बेटे के हस्ताक्षर भी करवा रखे थे। आरोपित उनके बेटे से लाखों रुपयों की मांग कर रहे थे। जिस कारण इशु परेशान रहने लगा था।

chat bot
आपका साथी