पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यास थाना खलचियां पुलिस ने धूलका फाटक के पास आरोपत प्रभजीत सिंह निवासी बेरीआना थाना तरसिक्का को काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 12:15 AM (IST)
पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जागरण टीम, खलचियां, ब्यास: थाना खलचियां पुलिस ने धूलका फाटक के पास आरोपत प्रभजीत सिंह निवासी बेरीआना थाना तरसिक्का को .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन व दो कारतूस के साथ काबू किया है। सब इंस्पेक्टर एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना खलचियां में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पेरोल खत्म होने पर जेल नहीं आया कैदी, पुलिस ने पकड़ा

फताहपुर जेल से छुट्टी (पेरोल) पर गया हत्या के मामले का दोषी काबल गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी कुछ दिन पहले फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने संबंधित थाने के सहयोग से सोमवार की रात आरोपित को काबू कर लिया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआइ दलजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ कंबो थाने की पुलिस ने 15 मई 2010 को हत्या का मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश ने 11 सितंबर 2013 को गुरप्रीत को उम्र कैद और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान गुरप्रीत ने जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से छुट्टी की अर्जी दायर की थी। जिला मजिस्ट्रट ने उसे 10 फरवरी 2020 से आठ सप्ताह की छुट्टी दे दी थी। मगर पेरोल समाप्त होने के बाद भी आरोपित जेल नहीं पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 460 नशीली गोलियां बरामद

नारकोटिक्स सेल के एएसआइ निर्मल सिंह ने गांव जंडोके निवासी रविदर सिंह रवि को 460 नशीली गोलियों समेत काबू कर केस दर्ज किया है है। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि रविदर सिंह रवि के खिलाफ सूचना मिली थी कि वह नशीली गोलियां बेचता है। सूचना के आधार पर गांव जंडोके के पास नाकाबंदी कर उसके गिरफ्तार किया गया।

लाहन समेत काबू

गांव शेरों निवासी सतनाम सिंह के घर में छापामारी करके एएसआइ कश्मीर सिंह ने 50 किलो लाहन बरामद की। आरोपित के खिलाफ थाना सरहाली में एफआइआर दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी