मध्यप्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार

कंबो थाने की पुलिस ने मध्यप्रदेश से हथियार लाकर मजीठा में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:35 PM (IST)
मध्यप्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार
मध्यप्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार

जागरण टीम, अजनाला (अमृतसर) : कंबो थाने की पुलिस ने मध्यप्रदेश से हथियार लाकर मजीठा में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से कंबो पुलिस ने चार पिस्तौल, दो राउंड और मैगजीन से बरामद की है। उधर, डीएसपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह किस गिरोह से साथ मिलकर मध्यप्रदेश से हथियार लाकर यहां बेच रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान चाटीविड थाने के अधीन पड़ते गांव थथूनगढ़ निवासी बेअंत सिंह उर्फ निक्का के रूप में बताई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित सफेद रंग की कार से हथियारों की तस्करी करने जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित की डब में लगी देसी पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किए गए। जब पुलिस ने कार के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें चार अन्य पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई।

chat bot
आपका साथी