तीन मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित गिरफ्तार

छेहरटा थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य को शुक्रवार की देर रात इंडिया गेट के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:52 PM (IST)
तीन मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित गिरफ्तार
तीन मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, छेहरटा (अमृतसर): छेहरटा थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य को शुक्रवार की देर रात इंडिया गेट के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से तीन बाइक और एक एक्टिवा बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान घरिडा थानांतर्गत पड़ते भासरके गांव निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू के रूप में बताई गई है। आरोपित ने बताया कि वह फताहपुर स्थित बाबा जीवन सिंह कालोनी निवासी निशान सिंह उर्फ डोगर के साथ मिलकर वाहन चुराता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को पहले चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दो बाइक और एक एक्टिवा बरामद किए गए। 25 तोले के आभूषण व नकदी ले उड़े चोर : थाना कोट खालसा के अंतर्गत इलाका राम नगर कालोनी में दिनदिहाड़े एक घर में कोई न होने के कारण चोर घर में पड़ी हजारों की नकदी व लाखों के गहने चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की शुरू कर दी है। राम नगर कालोनी की गली नंबर छह में रमन कुमार के घर चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। रमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में सुबह घर से बाहर गए हुए थे, जब वह दोपहर बाद घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था, जब उन्होंने घर के भीतर कमरे में देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, घर की अलमारी भी खुली पड़ी थी, जब उन्होंने अपने घर में पड़ा सामान देखा तो अलमारी से 25 तोले के करीब सोने के गहने व 60 हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। थाना कोट खालसा के पुलिस अधिकारी दविदर कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी