एएसआइ का अपहरण करने वाला 16 घंटे में गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ के एएसआइ चतर सिंह को अपहरण कर रिवाल्वर लूटने के आरोप में सुखजिदर सिंह को घटना के 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:43 PM (IST)
एएसआइ का अपहरण करने वाला 16 घंटे में गिरफ्तार
एएसआइ का अपहरण करने वाला 16 घंटे में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सीआइए स्टाफ के एएसआइ चतर सिंह को अपहरण कर रिवाल्वर लूटने के आरोप में सुखजिदर सिंह को घटना के 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार, एएसआइ का रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य हरजिदर सिंह और हरजीत सिंह उर्फ कालू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

एएसआइ चतर सिंह, हेड कांस्टेबल मलकीयत सिंह की ड्यूटी पीसीआर के मोटरसाइकिल नंबर 11 पर लगी थी। इस बीच वरना कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उक्त पुलिस कर्मियों ने आरोपितों को रुकने का इशारा किया और कार रुकते ही दस्तावेज दिखाने को कहा। इस बीच एएसआइ चतर सिंह कार के पास चले गए। दो युवकों ने तेजी से चतर सिंह को कार के भीतर खींच लिया और कार तेज गति से भगा ली। इस बीच हेड कांस्टेबल मलकीयत सिंह ने सारा वाक्या देखा और तुरंत अपने आला अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। तीनों कार सवार आरोपित घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर एएसआइ चतर सिंह को फेंक कर फरार हो गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने एएसआइ कि सर्विस रिवाल्वर और पांच कारतूस भी लूट लिए थे।

मकबूलपुरा थाने में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी हरपाल सिंह और इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी नाके पर तैनात थे। उक्त तीन आरोपित कार में सवार थे और सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने उन्हें नाके पर रुकने का इशारा किया। लेकिन वह तेज रफ्तार कार से फरार हो गए। इसके बाद एएसआइ चतर सिंह और हेड कांस्टेबल मलकीयत सिंह ने अपनी पीसीआर बाइक से उनका पीछा किया और रोक लिया। इसके बाद चतर सिंह तीनों आरोपितों को कार सहित थाने ले जाने के लिए उनके साथ कार में सवार हो गए। आरोपित कार थाने लाने के बजाए जीटी रोड की तरफ कार लेकर फरार हो गए। चतर सिंह कार के भीतर ही थे। कार सवार एक युवक ने उनपर पिस्तौल तानी और उनका सर्विस रिवाल्वर, पांच राउंड छीन लिए। फिर आधा किलोमीटर दूर जाकर चतर सिंह को कार से तार दिया और खुद कार सवार फरार हो गए। घटना के बारे में बार्डर जोन के जिलों में अलर्ट कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी