10 ग्राम हेरोइन बरामद, कार सवार काबू
पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि तारागढ़ तलावां में नाकाबंदी के दौरान कार सवार उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान कुलवंत सिंह निवासी नूरदी अड्डा तरनतारन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।