सौ साल पुराने पेड़ को काटने के विरोध में उतरे संगठन

एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने मिशन आगाज और अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पुरानी जेल के पास काटे जा रहे तकरीबन सौ साल पुराने वृक्ष का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:42 PM (IST)
सौ साल पुराने पेड़ को काटने के विरोध में उतरे संगठन
सौ साल पुराने पेड़ को काटने के विरोध में उतरे संगठन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने मिशन आगाज और अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पुरानी जेल के पास काटे जा रहे तकरीबन सौ साल पुराने वृक्ष का विरोध किया। एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन के चेयरमैन डा. रोहन मेहरा ने कहा कि सरकार को इतने पुराने वृक्षों को काटने की अनुमति नहीं देनी देनी चाहिए। गैर कानूनी तरीके से वृक्ष काटने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वृक्ष कटने से बड़ी संख्या में पक्षी बेघर हो जाएंगे। ऐसे वृक्षों ने ही हमारे शहर का वातावरण साफ रखा हुआ है। वृक्षों के कट जाने से शहर और भी प्रदूषित हो जाएगा। पुरानी जेल के पास काटे जा रहे वृक्ष को बचाने के लिए सभी संस्थाओं के साथ संघर्ष करेंगे और इसे काटने नहीं देंगे। अगर सरकार ने उनकी मांग न सुनी तो उन्होंने संघर्ष करने की भी चेतावनी दी।

इस मौके पर दीपक बब्बर, राखी बेदी, हरसिमरन सिंह, हनी मेहरा, प्रशांत बेदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी