किसानों की ट्रैक्टर परेड के समर्थन में एनएसयूआइ ने निकाली जागो

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया ने किसानों द्वारा दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड के समर्थन में जागो निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:00 AM (IST)
किसानों की ट्रैक्टर परेड के समर्थन में एनएसयूआइ ने निकाली जागो
किसानों की ट्रैक्टर परेड के समर्थन में एनएसयूआइ ने निकाली जागो

जागरण संवाददाता, अमृतसर : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया ने किसानों द्वारा दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड के समर्थन में जागो निकाली गई। जीटी रोड पर गोल्डन गेट तक निकाली गई इस जागो में पहुंचे एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि ट्रैक्टर परेड केंद्र की मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कुछ व्यवसायी दोस्तों के इशारे पर देश के अन्नदाता के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

वहीं किसानों के साथ साथ मजदूरों ने भी कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष में गतिविधियों तेज कर दी है। महिला मजदूरों ने भी इस संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए तैयारियां कर ली है। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस ) का महिला विग दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष में हिस्सा लेगी। हिद मजदूर सभा की महिला विग की नेताओं अकविदर कौर, कुलवंत कौर , परमजीत कौर और राजवीर कौर ने बताया कि संगठन की महिला वर्कर 26 जनवरी की ट्रैक्टर मार्च परेड में हिस्सा लेंगी। इसके लिए गांवों में महिलाओं को जागृत किया जा रहा है। 25 जनवरी को अमृतसर से दिल्ली के लिए महिलाओं का जत्था रवाना होगा। एचएमएस की ओर से 15 ट्रालियां महिला वर्करों की भेजी जा रही हैं।

एचएमएस की महिला नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों का उलट प्रभाव सभी वर्गों पर पडने वाला है। खासकर महिलाएं भी इस से प्रभावित होंगी।क्योंकि खानपान व जरूरी वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगी। महिलाओं के लिए घरों की रसोई चलाना मुश्किल हो जाएगा। इस लिए महिलाएं भी किसानों के संघर्ष के साथ है। महिलाएं इस संघर्ष में योगदान डाल कर कृषि कानूनों को रद्द करवाएंगी।

chat bot
आपका साथी