शहर को हराभरा बनाएंगी संगठन, पौधों की देखभाल करेंगे वालंटियर

स्वयंसेवी संगठन शहर में खाली स्थानों और सड़कों के किनारों पर फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:00 AM (IST)
शहर को हराभरा बनाएंगी संगठन, पौधों की देखभाल करेंगे वालंटियर
शहर को हराभरा बनाएंगी संगठन, पौधों की देखभाल करेंगे वालंटियर

जागरण संवाददाता, अमृतसर: स्वयंसेवी संगठनों ने गुरुनगरी में पौधारोपण अभियान शुरू किया है। ये संगठन शहर में खाली स्थानों और सड़कों के किनारों पर फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। संगठनों ने एलान किया है कि अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि इन पौधों को बड़े होने तक इनकी हर तरफ से रक्षा करने के लिए भी संगठनों के कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभाएंगे।

महानगर के गोलबाग में वाइस आफ अमृतसर संगठन की ओर से शहतूत का बाग लगाने के अभियान की शुरुआत की है। संगठन के कार्यकर्ता और सीकेडी के सदस्य गुनबीर सिंह ने कहा कि उनकी ओर से अलग-अलग एनजीओं के साथ मिल कर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया जाएगा। यहां तक कि सड़कों के किनारों पर खाली जगहों पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहतूत के पौधे लगाने के बाद इनकी संभाल वालंटियरों की ओर से की जाएगी। यह शहर का पुराना बाग है यहां पर हर रोज सैकड़ों लोग सुबह व शाम को सैर करने के लिए आते हैं। यह बाग देश की आजादी से पहले भारत को आजाद करवाने के लिए स्वतंत्र सेनानियों की ओर से की जाती बैठकों की भी स्थली रही है। शहतूत के अलावा इमली, बेरी, स्वांजना, अमरूद, बेल, जामुन आदि पौधे भी संगठन की ओर से लगाए जा रहे हैं।

पर्यावरण की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले संगठन मिशन आगाज के अध्यक्ष दीपक बब्बर ने कहा कि उनके संगठन की ओर से भी जिला प्रशासन, वन विभाग के सहयोग के अलग अलग एनजीओ, शाइनिग स्टार एसोसिएशन, की ओर से शहर में खाली पड़े सरकारी स्थानों पर इस वर्ष करीब दस हजार पौदे लगाने का फैसला लिया है। यह पौदे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। जिन में आम , अमरूद, बेर, शीशम, अशोका आदि के पौदे लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी