धक्का कॉलोनी चौकी का किया उद्घाटन

छेहरटा में धक्का कॉलोनी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 12:47 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 12:47 AM (IST)
धक्का कॉलोनी चौकी का किया उद्घाटन
धक्का कॉलोनी चौकी का किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, छेहरटा : छेहरटा में धक्का कॉलोनी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसीपी देवदत्त शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। वहां एएसआइ रूप लाल को बतौर इंचार्ज तैनात किया गया है। छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजविदर कौर ने बताया कि इससे पहले इलाके में चार पुलिस चौकियां चल रही है। उन्होंने बताया कि शहर में नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने धक्का कालोनी के लोगों को नशों के प्रति जागरूक किया। यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर में कोई नया किरायेदार रखता है तो इसके बारे में पुलिस चौकी या फिर पुलिस थाने में जाकर जानकारी दे। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी मेयर रमन बख्शी, दीपक खन्ना, विक्की खन्ना, राज कुमार राजू, तरसेम सिंह, साईं नवाब के अलावा इलाके के कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी